आर्मी में ऑफिसर पदों पर निकली वैकेंसी

ग्रेजुएट पास कैंडिडेट्स 6 अप्रैल तक कर सकेंगे अप्लाई, सैलरी 2 लाख रुपए तक


आर्मी में ऑफिसर पदों पर निकली वैकेंसी

22-Mar-2022

Share with :

भारतीय सेना में नौकरी कर देश सेवा करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सेना ने एसएससी यानी शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत ऑफिसर के 191 पदों पर भर्ती निकाली हैं। जिसके तहत पुरुषों के 59वें कोर्स और महिलाओं के 30वें कोर्स के लिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर 6 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इन पदों पर होगी भर्ती शॉर्ट सर्विस कमिशन के कुल 191 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें पुरुष के लिए 175 पद, महिला के लिए 14 पद और रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए 2 पद शामिल किए गए हैं। आयु सीमा आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकार के मानदंडों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। सैलरी भारतीय सेना में 191 पदों पर होने वाली इस भर्ती में सिलेक्शन होने पर उम्मीदवार को हर महीने 56 हजार से लेकर 2 लाख 50 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें हर महीने सरकार द्वारा दिए जाने वाले भत्ते भी मिलेंगे। योग्यता उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से सम्बन्धित स्ट्रीम में इंजीनियरिंग डिग्री पास होना चाहिए। अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें चयनित होने पर 1 अक्टूबर 2022 तक डिग्री की कॉपी सबमिट करनी होगी। ऐसे करें आवेदन उम्मीदवार आवेदन करने के लिए joinindianarmy.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर ऑफिसर सिलेक्शन सेक्शन में दिए गए ऑफिसर एंट्री अप्लाई/लॉगिन पर क्लिक करें। फिर उम्मीदवारों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन करके आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट भी उम्मीदवार निकाल सकते हैं।

Join Our Program

Work with us and grow together
Advertise your agency & reach more customers